मऊ पुलिस को मिले 68 टैबलेट, एसपी ने किए वितरित

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ पुलिस को आधुनिक तकनीक से सशक्त करने के लिए 68 टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने इन टैबलेट का वितरण किया।
बताया गया कि इन टैबलेट का उपयोग विवेचना कार्य में किया जाएगा, जिससे जांच प्रक्रिया को और अधिक तेज एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।
एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामलों की बेहतर जांच और निगरानी के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights