166 दिन बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, डीएम ने दलों को सौंपी सूची

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 166 दिनों की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को सूची सौंपी।
डीएम ने बताया कि 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्य किया गया। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया।
जनपद की छह विधानसभा सीटों में कुल 19,00,961 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 10,54,727 पुरुष, 8,46,155 महिलाएं और 79 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची डीईओ पोर्टल पर उपलब्ध है। बैठक में संबंधित अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights