आगरा | LIBERAL MEDIA
आगरा के किनारी बाजार में आधी रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां सराफा कारोबारी रिंकू बंसल का तीन मंजिला शोरूम अचानक भरभराकर गिर गया। तेज धमाके की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई।
घटना के समय बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थीं, जिससे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। शोरूम का मलबा सड़क पर गिरने से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया।
बताया जा रहा है कि सीताराम कॉलोनी निवासी रिंकू बंसल के शोरूम के पीछे निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।








