मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद के कोटवा फीडर से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां बिजली विभाग के एक जेई (जूनियर इंजीनियर) का कथित तौर पर शराब खरीदने और सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में संबंधित जेई खुलेआम शराब खरीदते और पीते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
गौरतलब है कि कोटवा फीडर पहले भी विवादों में रहा है। इससे पूर्व बिना स्टीमेट के तार और खंभे बदलने जैसे मामलों को लेकर भी सवाल उठ चुके हैं। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कर्मचारी पर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी है, यदि वही इस तरह के कृत्यों में लिप्त पाया जाता है तो यह गंभीर मामला है। फिलहाल, वायरल वीडियो के बाद विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।








