मऊ में प्राइवेट स्कूल की किताबों की मनमानी कीमतों पर छापा, जांच शुरू

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
प्राइवेट स्कूलों की किताबें व ड्रेस मनमाने दामों पर बेचने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शिक्षा विभाग की टीम के साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई अभिभावकों द्वारा फीस बढ़ोतरी और किताबों व ड्रेस के बढ़े हुए दामों को लेकर लगातार की जा रही शिकायतों के बाद की गई।
छापेमारी के दौरान सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल रोड स्थित एक विद्यार्थी पुस्तक एवं ड्रेस केंद्र पर जांच की गई। चेकिंग के दौरान एक निजी विद्यालय से संबंधित किताबों और ड्रेस के दाम निर्धारित से अधिक पाए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे संस्थानों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights