शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ विकासखंड ददरौल के ग्राम शाहबाजनगर में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 111.88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
मंत्री ने बताया कि शाहबाजनगर, सुभाष नगर अजीजगंज, सामदगंज गोटिया एवं भावलखेड़ा सहित कुल पांच स्थानों पर सामुदायिक भवन स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी और इसकी आवश्यकता भी महसूस की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि इन सामुदायिक भवनों के निर्माण से छोटे-बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन आसानी से किया जा सकेगा और लोगों को सुविधा मिलेगी। यह भवन क्षेत्रवासियों की मांग पर स्वीकृत किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा।
मंत्री ने सभी क्षेत्रवासियों को इस स्वीकृति पर बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह यादव, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।








