लखनऊ | LIBERAL MEDIA
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के मदारपुर–पुरैना मार्ग पर एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत काकोरी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। महिला का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला, जबकि उसके कपड़े इधर-उधर पड़े पाए गए।








