जौनपुर | LIBERAL MEDIA
जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में CNG गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से करीब 30 फीट नीचे काम कर रहे दो मजदूर दब गए, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा पाइप की वेल्डिंग के दौरान हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि कई अन्य मजदूर भी मिट्टी में दबे हो सकते हैं।
सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मानकों में लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया है।
प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और अन्य मजदूरों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।








