मुठभेड़ में बदमाश घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
जनपद शाहजहांपुर के थाना कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम कन्नौजिया तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अवैध असलहा लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में शहर की ओर आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने न्यू सिटी ककरा खुर्द रोड तिराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर में मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे, इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
इसके बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
घायल अभियुक्त की पहचान भूरे उर्फ भूरिया पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला ककरा, थाना निगोही के रूप में हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights