कानपुर देहात में अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले— “2027 में सपा की होगी धुआंधार जीत”

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात | LIBERAL MEDIA
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानपुर देहात पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने एलपीजी को लेकर तंज कसते हुए इसे “लापता गैस” बताया और सिलेंडरों में कम गैस निकलने का आरोप लगाया। उन्होंने बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जल्द मुआवजा देने की मांग की।
विदेश नीति पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भारत की स्थिति कमजोर हो रही है और पाकिस्तान अपने संबंध मजबूत कर रहा है। इजरायल-ईरान विवाद पर उन्होंने कहा कि यदि भारत पहल करता तो वैश्विक स्तर पर उसका कद और बढ़ सकता था।
बंगाल चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यदि निष्पक्ष चुनाव हुआ तो “दीदी” ही जीतेंगी। वहीं यूपी में कथित “किडनी कांड” को लेकर सरकार पर हमला बोला। गांजा बरामदगी के मामलों पर तंज कसते हुए कहा कि कहीं इस पर वेब सीरीज न बन जाए।
लखनऊ पोस्टर विवाद पर उन्होंने कहा कि अब जनता समझ चुकी है कि “धुआं-धर कौन” है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में सपा की “धुआंधार जीत” का दावा किया।
मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वे अपने ही सांसद का मजाक उड़ा रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights