बांदा में अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार, 9 लाख के आभूषण बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा पुलिस ने चोरी, लूट, टप्पेबाजी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त ने कुछ दिन पूर्व कालिंजर कस्बे स्थित एक सर्राफा दुकान में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 9 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरोह का एक सदस्य मध्यप्रदेश की जेल में बंद है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights