आगरा | LIBERAL MEDIA
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजनगरी आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रेटर आगरा टाउनशिप का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 5142 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी। टाउनशिप आगरा के रायपुर रहनकला क्षेत्र में करीब 449.65 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार की जाएगी।
बताया जा रहा है कि ग्रेटर आगरा टाउनशिप को 10 नदियों के नाम पर विकसित किया जाएगा और इसे रेरा (RERA) से भी मंजूरी मिल चुकी है। यह परियोजना शहर के विस्तार और सुनियोजित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाउनशिप के मॉडल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से परियोजना की विस्तृत जानकारी ली।
मंच स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सीएम योगी ने आगरा में ग्रेटर आगरा टाउनशिप का किया शिलान्यास, 5142 करोड़ की परियोजना
Published On:








