हाथरस में पत्रकार की हत्या से सनसनी, नाले में मिला शव

By Liberal Media

Published On:

Date:

हाथरस | LIBERAL MEDIA
यूपी के हाथरस जिले में एक पत्रकार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुबह एक गंदे नाले से अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव की पहचान पत्रकार वेदप्रकाश उर्फ सोनू के रूप में हुई।
मृतक हाथरस शहर के गली जैराधे का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पत्रकार वेदप्रकाश ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। करीब दो साल पहले भी उनका विवाद हुआ था।
परिजनों ने मकान विवाद को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है और इस संबंध में तहरीर दी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह घटना थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गंदे नाले की बताई जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights