अमेठी | LIBERAL MEDIA
अमेठी में लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बनारस से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गई।
जानकारी के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग बैरियर से करीब 100 मीटर पहले पॉइंट 90B ट्रैक में गड़बड़ी के संकेत मिले। स्थिति को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन की रफ्तार धीमी कर दी और समय रहते उसे सुरक्षित रोक लिया।
सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक में आई खराबी को दुरुस्त किया गया। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
इस दौरान बेगमपुरा एक्सप्रेस करीब एक घंटे से अधिक समय तक मौके पर खड़ी रही।
यह घटना अमेठी जनपद के सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास मुबारकपुर कोयलारा क्षेत्र की बताई जा रही है।
लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, बेगमपुरा एक्सप्रेस सुरक्षित
Published On:
Date:








