झांसी में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 2000 स्क्वायर फीट सरकारी जमीन कराई गई कब्जा मुक्त

By Liberal Media

Published On:

Date:

झाँसी | LIBERAL MEDIA
झांसी में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मुक्त काशी मंच के पास की गई, जहां हजरत इमरती शाह बाबा के नाम पर बनी मजार को हटाया गया।
प्रशासन के अनुसार, मजार की आड़ में करीब 2000 स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। झांसी विकास प्राधिकरण (JDA) ने मौके पर पहुंचकर इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि यह अवैध निर्माण कई वर्षों से धीरे-धीरे किया जा रहा था।
करीब 4 से 5 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सहित JDA के अधिकारी मौजूद रहे और कार्रवाई की निगरानी करते रहे।
जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त किया गया और ट्रैक्टर के जरिए मलबा हटाया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेग

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights