स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का बिजलीघर घेराव, हंगामा

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोवर्धन | LIBERAL MEDIA
गोवर्धन में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर बिजलीघर का घेराव कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताया।
महिलाओं का आरोप है कि उनके घरों में बिना अनुमति के स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। इन मीटरों के कारण पैसे खत्म होते ही बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर में बिलिंग को लेकर गड़बड़ी हो रही है और सही बिल नहीं दिया जा रहा। बिजली कटने के बाद भुगतान करने पर भी 2-3 दिन तक बिजली चालू नहीं होती।
आक्रोशित महिलाओं ने मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एक्सईएन को भी घेर लिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत कराया और वापस भेजा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights