तहसीलदार व ब्लॉक प्रमुख समेत 9 पर मुकदमा दर्ज, चकबंदी मामले में कार्रवाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

(जनपद) | LIBERAL MEDIA
चकबंदी के दौरान जमीन की नामजदगी में गड़बड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार, ब्लॉक प्रमुख सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला सदर तहसील क्षेत्र के जौहरपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उसकी जमीन की नामजदगी में गलती की गई।
किसान का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख दीप शिखा के प्रभाव में आकर तत्कालीन तहसीलदार राधेश्याम ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की गई।
न्याय न मिलने पर पीड़ित किसान ने सदर तहसील कोर्ट में वाद दायर किया, जिस पर कोर्ट ने धारा 156(3) के तहत आदेश देते हुए 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि उस समय के तहसीलदार राधेश्याम वर्तमान में जनपद की पैलानी तहसील में तैनात हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights