यमुना में युवती की छलांग, युवक की बहादुरी से बची जान

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा | LIBERAL MEDIA
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर यमुना पुल पर एक 18 वर्षीय युवती द्वारा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। युवती को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान मौके पर मौजूद मजदूर सुखवीर ने साहस का परिचय देते हुए बिना देर किए यमुना नदी में छलांग लगा दी और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को संभालते हुए उसके परिजनों को बुलाया।
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। गनीमत रही कि इस घटना में युवती को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और युवक सुखवीर की बहादुरी की लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights