बरगद का पेड़ कटवाने पर ABVP का विरोध, प्राचार्य के बयान पर उठा विवाद

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य के.एस. कुशवाहा के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया है। मामला महाविद्यालय परिसर में दशकों पुराने बरगद के पेड़ को कटवाने से जुड़ा है।
बताया जा रहा है कि प्राचार्य द्वारा पेड़ कटवाने के सवाल पर “हाथी बरगद के पेड़ को खा गया” जैसा बयान दिए जाने से विवाद और बढ़ गया है।
ABVP के सह जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्रनेताओं का कहना है कि यह बरगद का पेड़ छात्रों के लिए पढ़ाई और बैठने का प्रमुख स्थान था और उससे किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं था।
छात्रों ने आरोप लगाया कि पेड़ को बिना अनुमति कटवाया गया, जबकि उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत इसके लिए वन विभाग की अनुमति आवश्यक होती है। साथ ही महाविद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं जैसे पंखे और कक्षाओं के संचालन पर भी सवाल उठाए गए।
विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights