मंगलसूत्र लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

By Liberal Media

Published On:

Date:

कौशांबी | LIBERAL MEDIA
कौशांबी में महिलाओं से मंगलसूत्र छीनने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सराय अकिल और करारी थाना क्षेत्रों में हुई दो छिनैती की वारदातों में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश अमित पासी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और 1840 रुपये बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उसका एक साथी मोहम्मद सैफ उर्फ बांटे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
दोनों आरोपी महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो जाते थे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।
घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights