कपड़े की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ | LIBERAL MEDIA
लखनऊ के थाना सआदतगंज क्षेत्र अंतर्गत दरगाह हज़रत अब्बास के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, ‘लिबास महल’ नामक दुकान में आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग को भी मौके पर बुलाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights