समस्याओं से नाराज किसान पानी की टंकी पर चढ़े, युवती के चढ़ने से हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा के गोवर्धन तहसील क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी मांगों को लेकर नाराज किसान पानी की टंकी परिसर में पहुंच गए। इस दौरान किसानों के साथ आई एक युवती टंकी पर चढ़ गई, जिससे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से समस्याओं का समाधान न होने से आक्रोशित किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का आरोप है कि उनकी जायज मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है, जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
किसान नेताओं के अनुसार, क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है। साथ ही जलभराव और प्राकृतिक आपदा से नष्ट फसलों का उचित मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गया और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।
युवती जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने और लिखित आश्वासन मिलने तक टंकी से उतरने को तैयार नहीं थी। फिलहाल प्रशासन उसे समझाने-बुझाने में जुटा हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights