महोबा | LIBERAL MEDIA
महोबा में यूपी पुलिस की सतर्कता और तत्परता ने एक महिला को नई जिंदगी दे दी। खन्ना थाना क्षेत्र के तमौरा गांव में घरेलू कलह से परेशान चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन समय रहते पहुंची डायल-112 टीम ने उसकी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह रामबिहारी नामक व्यक्ति ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसकी पत्नी गुड़िया ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और वह कोई आत्मघाती कदम उठा सकती है। सूचना मिलते ही PRV-5824 टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली। तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारा और अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डायल-112 की तत्परता से बची चार बच्चों की मां की जान, फांसी के फंदे से उतारा
Published On:
Date:








