सिद्धार्थनगर | LIBERAL MEDIA
सिद्धार्थनगर जनपद में एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बांसी से बाइक पर सवार होकर पथरा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डुमरियागंज से मोरंग गिराकर बांसी की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर टेडिया चौराहे पर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पथरा थाना क्षेत्र के फुलवापुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
Published On:
Date:








