झांसी | LIBERAL MEDIA
झांसी दौरे पर पहुंचे भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि देश के कई क्षेत्रों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि “एक बच्चे का सिद्धांत नहीं चलेगा” और सरसंघचालक मोहन भागवत के तीन बच्चों वाले बयान का समर्थन किया।
इस दौरान दिनेश शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब यह “आम आदमी पार्टी” नहीं बल्कि “खास आदमी पार्टी” बन गई है। हालांकि उन्होंने आप सांसद राघव चड्ढा की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा वक्ता बताया और कहा कि वे संसद में जनहित के मुद्दे उठाते हैं।
महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद केंद्र सरकार राहत देने का प्रयास कर रही है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व स्तर पर नेतृत्व कर रहा है।
झांसी में दिनेश शर्मा का बड़ा बयान, “कई जगह हिन्दू हो गए अल्पसंख्यक”
Published On:
Date:








