नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलने वाला गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर | LIBERAL MEDIA
कानपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती को देह व्यापार में धकेलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, युवती को बैंगलोर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कानपुर लाया गया, जहां उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। पीड़िता के विरोध और सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई।
पूछताछ में आरोपी ने शहर के करीब 20 होटलों के नाम उजागर किए हैं, जहां इस अवैध गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा था। इसके बाद एडीसीपी शिवा सिंह, सुमित रामटेके और सुमेध जाधव के नेतृत्व में कई होटलों में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान होटलों के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में सामने आया कि व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और 4 से 5 हजार रुपये तक में सौदे तय किए जाते थे।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क कोलकाता समेत कई राज्यों तक फैला हुआ है, जहां से लड़कियों को लाकर इस धंधे में लगाया जाता था।
फिलहाल आरोपी रोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights