चित्रकूट में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार, सदर तहसील के पतोड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई। वहीं मानिकपुर तहसील के कुई गांव में एक महिला की जान चली गई।
बारिश के दौरान जिले के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रशासन द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आकाशीय बिजली का कहर, तीन की मौत, दो झुलसे
Published On:
Date:








