महराजगंज | LIBERAL MEDIA
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सेमरहवां और आसपास के दर्जनों गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सेमरहवां घाट पर रोहिन नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण को शासन स्तर से 26 करोड़ 82 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दी।
बताया जा रहा है कि तीन ओर घने जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में पुल के अभाव में ग्रामीणों को वर्षों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान रोहिन नदी में उफान आने से सेमरहवां समेत कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था, जिससे आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती थीं।
ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के दौरान “पुल नहीं तो वोट नहीं” का नारा देते हुए मतदान बहिष्कार का ऐलान भी किया था। इसके बाद विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गांव पहुंचकर पुल निर्माण का आश्वासन दिया था।
विधायक ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लगातार शासन स्तर पर उठाया और मुख्यमंत्री से मिलकर लिखित अनुरोध भी किया।
सेमरहवां में रोहिन नदी पर पुल निर्माण को 26.82 करोड़ की मंजूरी, ग्रामीणों में खुशी
Published On:
Date:








