मां की मौत पर बेटी का वीडियो वायरल, अधिकारियों पर दबाव का आरोप

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA

शाहजहांपुर में मां की मौत के बाद बेटी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतका BLO के पद पर कार्यरत थीं और वह पहले से बीमार चल रही थीं। आरोप है कि अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर उनसे काम कराया जा रहा था।

वीडियो में बेटी ने बताया कि उसकी मां को पिछले चार महीने से वेतन भी नहीं मिला था। एंबुलेंस से मां को घर ले जाते समय उसने यह वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा जाहिर की और जिम्मेदार अधिकारियों पर आरोप लगाए।

बेटी ने कार्यक्रम अधिकारी पर विशेष रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से उसकी मां पर लगातार काम का दबाव बनाया गया।

मृतका थाना निगोही क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। फिलहाल मामला सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से जांच की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights