नवागत एसपी को चोरों की “सलामी”, मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ में नवागत पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालते ही चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सहादतपुरा इलाके में स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए।
बताया जा रहा है कि चोर दुकान से सैकड़ों की संख्या में महंगे मोबाइल उठा ले गए, जबकि खाली डिब्बे वहीं छोड़ गए। चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 50 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हुए हैं।
हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल सारहु पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights