बलिया | LIBERAL MEDIA
बलिया के बेल्थरारोड नगर पंचायत क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। घटना वार्ड नंबर 6 स्थित राइन मैरिज हॉल के पीछे की गली की है।
बताया जा रहा है कि प्रियंका (पत्नी राजू गुप्ता) ने गुरुवार शाम अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर वह कमरे में फंदे से लटकी मिलीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, मृतका का पति विदेश में रहता है और घर पर सास, जेठ, जेठानी व अन्य परिजन मौजूद थे।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर दी जान, तीन माह पहले हुई थी शादी
Published On:
Date:








