Gबैरवा जंगल में भीषण आग से फसलें राख, किसानों को मिलेगा मुआवजा

By Liberal Media

Published On:

Date:

नौतनवां | LIBERAL MEDIA
नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरवा जंगल में गुरुवार को भीषण आग लगने से कई एकड़ तैयार फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की आशंका विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट से जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत ग्राम सभा महुआवा नंबर-1 से हुई, जो तेज हवा के कारण फैलते हुए गोपालपुर होते हुए बैरवा चंदनपुर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की खड़ी फसलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। खोरिया चौकी पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, हालांकि वाहन पहुंचने में देरी हुई।
इस दौरान ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए मिट्टी, पानी और टहनियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल टीम ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कई किसानों की फसल जलने से आर्थिक नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर प्रति एकड़ ₹6800 की क्षतिपूर्ति देने की बात कही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights