बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा के मंडल कारागार में तैनात एक महिला आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षी झांसी की रहने वाली थी और नाइट ड्यूटी के बाद अपने क्वार्टर में अचेत अवस्था में मिली। आशंका जताई जा रही है कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि महिला आरक्षी के क्वार्टर का दरवाजा खुला मिला।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम प्रसंग सहित विभिन्न एंगल पर जांच की जा रही है।
बांदा मंडल कारागार में महिला आरक्षी की संदिग्ध मौत, जांच शुरू
Published On:
Date:








