मऊ में “माफिया प्रवृत्ति” के खिलाफ अभियान, AAP ने सौंपा ज्ञापन

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
जनपद मऊ में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन भी किया गया।
ज्ञापन में निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वसूली, महंगी किताबें और ड्रेस अनिवार्य करने तथा आरटीई एक्ट 2009 के तहत 25 प्रतिशत निःशुल्क प्रवेश में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इन मामलों में निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के बाद जेपी सिंह मार्केट स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विक्रम जीत सिंह ने समाज में बढ़ती “माफिया प्रवृत्ति” पर चिंता जताई और इसके खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि यह अभियान गांव से लेकर मोहल्लों तक चलाया जाएगा, जिसमें लोगों को सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights