मलूक दास जी महाराज की 452वीं जयंती में शामिल होंगे मोहन भागवत

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन | LIBERAL MEDIA
वृंदावन स्थित मलूक पीठ में आचार्य श्री मलूक दास जी महाराज की 452वीं जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में जगद्गुरु स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
स्वामी राजेंद्र दास जी ने बताया कि जयंती महोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन, यज्ञ और संत समागम जैसे भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
स्वामी जी ने कहा कि यह महोत्सव संत परंपरा और नैतिक मूल्यों के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights