कमलेश बहादुर ने संभाला मऊ के नए पुलिस अधीक्षक का कार्यभार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
जनपद मऊ में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर (आईपीएस 2017 बैच) ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह गौतम बुद्ध नगर में 49वीं बटालियन पीएसी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।
कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान किया जाएगा तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights