वृंदावन में गूंजेगा ‘बोलो राधे-राधे’, 14 अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन | LIBERAL MEDIA
मथुरा-वृंदावन की पावन धरा पर भक्ति, संस्कृति और ब्रज की माटी की खुशबू से सजी फिल्म “बोलो राधे-राधे” जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग आगामी 14 अप्रैल से शुरू होगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
फिल्म के निर्माता रवि भाटिया ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह फिल्म सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। खासकर युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से इसका निर्माण किया जा रहा है।
फिल्म की कहानी सनातन धर्म, गौ माता, गौ रक्षा और गौ सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित है, जो समाज को सकारात्मक संदेश देने का काम करेगी।
फिल्म का संगीत भी इसकी खासियत होगा। कुल 11 गीतों से सजी इस फिल्म के दो भव्य गीत मथुरा और वृंदावन में फिल्माए जाएंगे, जिसमें ब्रज की सांस्कृतिक छटा और भक्ति भाव को भव्य रूप में दर्शाया जाएगा।
इसके अलावा फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ गंगोत्री धाम में भी की जाएगी, जिससे इसे आध्यात्मिक विस्तार मिलेगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights