बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना ईदगाह के पास की बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि विवाहिता ने सुनसान मौका देखकर खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक तौर पर मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई आग, मौत से सनसनी
Published On:
Date:








