बिजली निजीकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा में जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और 9 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनी की मनमानी से आम जनता परेशान है।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि बिजली आपूर्ति बिना किसी पूर्व सूचना के बाधित कर दी जाती है और शिकायत करने पर उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने मांग की कि बिजली की पुरानी व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि निजीकरण के चलते जनता में भारी आक्रोश है और यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights