प्रेमिका से शादी की जिद में युवक चढ़ा टावर, हाई वोल्टेज ड्रामा

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब वह अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर कई फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया।
बताया जा रहा है कि युवक के परिजन उसकी प्रेमिका से शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
युवक के टावर पर चढ़ते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे समझाने और नीचे उतरने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार युवक को समझा रहे हैं ताकि कोई अनहोनी न हो।
फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights