बेंगलुरु में पत्नी पर यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

By Liberal Media

Published On:

Date:

पति का आरोप—अत्यधिक संबंध बनाने व सहेलियों से संबंध बनाने का दबाव, अश्लील वीडियो भेजकर किया उत्पीड़न

बेंगलुरु|लिबरल मीडिया

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी पत्नी उस पर न केवल अत्यधिक शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती थी, बल्कि अपनी सहेलियों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी।
पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसे अश्लील वीडियो भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights