मऊ में बड़ा सड़क हादसा, 35 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जिले में रतनपुरा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें लगभग 35 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बस अयोध्या से बलिया जा रही थी। सभी यात्री अयोध्या में यज्ञ में शामिल होकर लौट रहे थे और बलिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की सूचना मिलने पर सीएमओ भी जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights