लखनऊ | LIBERAL MEDIA
राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में 112 पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कल्याणपुर गांव में पुलिस झूठी सूचना पर पहुंची थी, जहां कुछ दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया।
हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला बोला, जिसमें सिपाही श्रवण कुमार को निशाना बनाया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने की भी कोशिश की।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पूरे प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।
लखनऊ में 112 पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बनाया निशाना
Published On:









