‘रन फॉर यूनिटी’ के तहत साइक्लोथॉन व मैराथॉन का आयोजन

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन्स में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के अंतर्गत साइक्लोथॉन एवं मैराथॉन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी लाइन्स द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्ग पर उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर महिला रिक्रूट आरक्षियों, पुलिस परिवार के बच्चों तथा पुलिस लाइन्स में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए पूरे जोश के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में एकजुट रहने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights