बस्ती | LIBERAL MEDIA
बस्ती जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पत्नी से छुटकारा मिलने पर 9 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचकर मन्नत पूरी की। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामला सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक का वैवाहिक जीवन शादी के महज दो साल बाद ही विवादों में घिर गया था। घरेलू कलह और मानसिक तनाव से परेशान होकर युवक ने मां बैड़वा समय माता मंदिर में मन्नत मांगी थी कि यदि उसे पत्नी से छुटकारा मिल जाएगा तो वह दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचेगा।
करीब दो साल तक चले कानूनी प्रक्रिया के बाद युवक को तलाक मिल गया। इसके बाद उसने अपनी मन्नत पूरी करने का निर्णय लिया और बिना अन्न-जल ग्रहण किए अपने गांव से भानपुर स्थित मंदिर तक लगभग 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा शुरू की।
इस दौरान युवक के साथ उसके परिजन और गांव के लोग भी गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए। शाम तक मंदिर पहुंचकर युवक ने माता के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर आभार व्यक्त किया।
युवक ने बताया कि वह वैवाहिक जीवन में काफी परेशान था और कोर्ट से तलाक मिलने के बाद अब वह मानसिक रूप से सुकून महसूस कर रहा है।
यह घटना सामाजिक स्तर पर वैवाहिक संबंधों में बढ़ते तनाव और बदलती सोच को भी दर्शाती है, जिस पर चर्चा तेज हो गई है।
पत्नी से छुटकारे की मन्नत पूरी, पति ने 9 KM दंडवत यात्रा कर चढ़ाया धन्यवाद
Published On:
Date:








