रामगंगा नदी में मिला लापता युवती का शव, मंगेतर समेत 5 पर मुकदमा

By Liberal Media

Published On:

Date:

रामपुर | LIBERAL MEDIA
रामपुर के थाना सैफनी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब रामगंगा नदी में एक युवती का शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि युवती पिछले तीन दिनों से लापता थी। काफी तलाश के बाद उसका शव नदी में मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका के परिजनों ने मंगेतर सहित पांच लोगों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी पहले ही दर्ज थी। शव मिलने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की शिकायत पर मंगेतर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights