बिरयानी में लेग पीस को लेकर बवाल, बारात बनी जंग का मैदान

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा | LIBERAL MEDIA
अमरोहा में एक शादी समारोह उस वक्त बवाल में बदल गया, जब बिरयानी में लेग पीस को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कुर्सियां चलीं और बैंक्विट हॉल में अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, हसनपुर नगर स्थित एक बैंक्विट हॉल में हैबतपुर बंजारे से आई बारात ठहरी हुई थी। शादी समारोह के दौरान खाने में बिरयानी परोसते समय लेग पीस को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया और बारातियों व स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। गुस्साए लोगों ने कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दी, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights