मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना बाजना कट के पास माइलस्टोन संख्या 63 के करीब हुई।
जानकारी के अनुसार, आगरा से नोएडा की ओर जा रही बस में अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई।
आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और यात्रियों की फुर्ती से सभी लोग समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Published On:
Date:








