मुरादाबाद में बीच सड़क लाठी-डंडों से मारपीट, 14 पर मुकदमा, 11 गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुरादाबाद | LIBERAL MEDIA
मुरादाबाद जनपद में बीच सड़क दबंगों का जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना मझोला थाना क्षेत्र के रामतलेया चौकी इलाके की बताई जा रही है, जहां बीच सड़क हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान कुछ महिलाएं बीच-बचाव करती नजर आईं, लेकिन दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर हमला करते रहे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से 11 आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
इस मामले में पुलिस ने खुद मुकदमा दर्ज करते हुए कुल 14 लोगों को आरोपी बनाया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights