मऊ में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, अफवाहों पर प्रशासन का स्पष्टीकरण

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद में पेट्रोल और डीजल को लेकर इन दिनों पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही कई पंपों पर लंबी कतारें लगने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि, पेट्रोल पंप संचालकों और जिला पूर्ति अधिकारी ने स्थिति को लेकर स्पष्ट किया है कि जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। सभी पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक, अफवाहों के चलते लोग एक साथ बड़ी मात्रा में ईंधन लेने पहुंच रहे हैं, जिससे अचानक भीड़ की स्थिति बन रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें, ताकि सभी को सुचारू रूप से ईंधन उपलब्ध हो सके। साथ ही जमाखोरी से बचने की भी सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights